प्लास्टिक पाइप गोदाम में लगी भीषण आग रहवासी क्षेत्र में स्तिथ गोदाम 25 से अधिक फायर लारियो की मफद से काबू पाया आग पर
वरिष्ठ अधिकारी मौके पर बिना अनुमति बना था गोदाम नगर निगम ने गोदाम को तोड़ा रतलाम के मोहन नगर इलाके में स्थित प्लास्टिक पाइप के एक गोदाम में दोपहर को अचानक आग लग गई। आग की लपटों से देखते ही देखते विकराल रुप धारण कर लिया। यह गोदाम इण्डियन आइल पैट्रोल पंप के बेहद पास में होने से आग का खतरा और बढ गया था आगजनी से निकले धुएं ने आसपास के कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया था।भीषण आगजनी पर कई टैैंकर पानी डाला कर काबू पाया गया। वरिष्ठ अधिकारी एवं नगर निगम का अमला भी घटनास्थल पर पंहुचा। आग पर काबू पाने के बाद निगम के अमले ने गोदाम को तोड़ दिया। इसके पीछे कारण बिना अनुमति गोदाम बनाया जाना बताया है। कस्तूरबा नगर बायपास रोड के पास स्थित मोहन नगर में बने पाइप के गोदाम में प्रात: करीब ग्यारह बजे अचानक आग लग गई। गोदाम में पीवीसी पाइप भरे हुए थे,जिसकी वजह से आग तेजी से फैली और देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रुप धारण कर लिया। गहरा काला धुआं शहर में दूर दूर तक नजर आने लगा। गोदाम की आगजनी से निकले धुएं ने आसपास के कई लाकों को अपनी चपेट में ले लिया। गहरे काले धुएं ने पूरे डोंगरे नगर विरीयीखेडी जैसे कई इलाकों को पूरी तरह ढंक लिया भीषण अग्निकाण्ड की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड व अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पंहुच गए। आगजनी के चलते आसपास में लोगों की भारी भीड जमा हो गई है। भीड को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। फायर ब्रिगेड की कई लारियों का पानी डालने के बाद आग काबू में आ पाई है। आगबलाग्ने के कारणों का अभी पता नही चल सका है। आग से गोदाम में रखे करीब 1 करोड़ से अधिक के पाइप जलकर राख हो गए।