पिपलौदा - झंडा चोक युवा मंच द्वारा माँ अम्बे की 201 मूर्तियों का निशुल्क वितरण किया गया। सर्वप्रथम माँ अम्बे की पूजा अर्चना कर महाआरती की गई।
कार्यक्रम में मंच सदस्यों के पालक शेलकुमार वोरा,नारायण प्रशाद पटेल,राजमल जैन,शेतानमल चौहान,महेश नांदेचा,खुशालसिंह झाला,किशोर छाजेड़,अतिथि के रूप में मंचासीन थे। अतिथियों द्वारा मंच के सदस्य स्वर्गीय विजय नांदेचा के चित्र पर मालाअर्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वागत भाषण शैलेन्द्र कटारिया ने दिया। मंच के महेश नांदेचा,श्यामबिहारी पटेल ने उपस्थित भक्तों को संबोधित किया। इस अवसर पर बबलू राठौर,पवन पटवा,मोहित वोरा,संजय नांदेचा,मुकेश रॉयल,राजेश महावीर,प्रवीण सिंह,रमेश बोस,नारायण धनगर,नवदीप सिंह,अर्जुन सिंह,राजू पाटिदार,हर्ष कटारिया आदि सदस्य उपस्थित थे। मंच द्वारा कोरोना में दिवंगत हुए पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह राठौर को 2 मिनट का मोन रख श्रद्धांजलि दी गई। संचालन प्रफुल जैन ने किया आभार हरीश प्रताप सिंह डोडिया ने माना। माँ की प्रतिमा को लेने हेतु दूरदराज से भक्तजन पिपलौदा पहुचे।