सेमलिया अन्नपूर्णा पीठ परिसर में विराजित माँ अन्नपूर्णा को चढ़ाई 200 फिट की चुनरी।गाँव मे निकाली चुनर यात्रा।
-पिपलौदा तहसील क्षेत्र के ग्राम सेमलिया में अन्नपूर्णा पीठ परिसर में विराजित माँ अन्नपूर्णा को 200 फिट की चुनरी चढ़ाई गई।इसके पूर्व माता के भक्तों ने गाँव मे स्थित भगवान राम मंदिर से चुनर यात्रा प्रारम्भ की।यात्रा में माता के भक्त चुनरी को हाथों मे लिए माँ के जयकारा लगा रहे थे।वही माता के भक्तों ने डीजे तथा बेंड बाजो की धुन पर जमकर नृत्य भी किया।यात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।यात्रा गाँव के विभिन्न मार्गों से होते हुए पहाड़ी पर स्थित अन्नपूर्णा पीठ परिसर में विराजित माँ अनुपूर्णा के मंदिर पहुची जहाँ पर 1008 मधुसूदन शास्त्री ने माँ अन्नपूर्णा को चुनरी चढ़ाई तथा हवन का आयोजन कर पूर्णाहुति दी गई।हवन के पश्चात भंडारे का आयोजन कर भक्तो को प्रसादी स्वरूप भोजन करवाया गया।यात्रा मे भाजपा के नवनिर्वाचित केके सिंह कालूखेड़ा,भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ,पूर्व जिला अध्यक्ष कान सिंह चौहान ,ताल नगर पालिका अध्यक्ष बंटी पितलिया, रितेश जैन, सुनील भावसार, योगेंद्र सिंह सहित माता के भक्त मौजूद थे...!!