नितेश राठौड़
मुख्यमंत्री राशन आपके द्वारा योजना’ हेतु 20 सेक्टरों का निर्धारण
रतलाम 29 अक्टूबर 2021/ ‘मुख्यमंत्री राशन आपके द्वारा योजना’ योजना अन्तर्गत रतलाम जिले के दो आदिवासी विकासखण्ड सैलाना एवं बाजना के दुकान विहीन ग्रामों में राशन सामग्री के परिवहन एवं वितरण हेतु सैलाना विकासखण्ड में 9 तथा बाजना विकासखण्ड में 11 सेक्टरों का निर्धारण किया गया है।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि इन निर्धारित सेक्टरों में शासन द्वारा निर्धारित मासिक किराये पर परिवहन एवं वितरण कार्य 1 से 2 टन खाद्यान्न की क्षमता वाले वाहनों से कराया जाना है जिसका मासिक किराये का भुगतान शासन द्वारा निर्धारित दर अनुसार किया जाएगा। किराये से वाहन उपलब्ध कराने वाले आवेदक/हितग्राही को अनुसूचित जाति वर्ग के आवेदकों से आवेदन आमंत्रित है। आवेदक निर्धारित सेक्टर के ग्राम का निवासी होना चाहिए। पात्र हितग्राही 2 नवम्बर तक कार्यालयीन समय में कार्यालय कलेक्टर खाद्य विभाग में आवेदन मय दस्तावेज के प्रस्तुत कर सकते हैं। दस्तावेज परीक्षण उपरांत चयन समिति द्वारा पात्र हितग्राहियों का चयन किया जाएगा।
सेक्टर एवं उसमें सम्मिलित ग्रामों की सूची व अन्य नियम, शर्तों का अवलोकन जिला खाद्य कार्यालय रतलाम, जनपद पंचायत कार्यालय सैलाना तथा बाजना, तहसील कार्यालय बाजना तथा सैलाना के नोटिस बोर्ड पर किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा एवं संबंधित क्षेत्र के सहायक/कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सैलाना एवं बाजना से सम्पर्क किया जा सकता है।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें