बरखेड़ी मे दुकान संचालक के साथ मारपीट कर अवैध वसूली करने के मामले में पुलिस ने 2 लोगो पर विभिन्न धाराओ मे किया प्रकरण दर्ज।
बरखेड़ी मे दुकान संचालक के साथ मारपीट कर अवैध वसूली करने के मामले में पुलिस ने 2 लोगो पर विभिन्न धाराओ मे किया प्रकरण दर्ज।
पिपलौदा-कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ी मे सेलून दुकान संचालक के साथ मारपीट करने तथा जबरन पैसे मांगने के मामले में कालूखेड़ा पुलिस ने दो लोगो के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। जाँच अधिकारी उपनिरीक्षक पीएस राणावत ने बताया कि बरखेड़ी निवासी सेलून दुकान संचालक जगदीश पिता देवराम सेन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि गाँव के ही कन्हैयालाल पिता मोहनलाल बागरी तथा मोहनलाल पिता रूगनाथ बागरी ने उसकी दुकान पर आकर अवैध रूप से रुपय मांगते हुए उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।फरयादी जगदीश की रिपोर्ट पर कन्हैयालाल तथा मोहनलाल के विरुद्ध धारा 327,294,506 तथा 34 आईपीसी की धारा में प्रकरण दर्ज किया गया है।फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई है।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें