पिपलौदा सादलपुरा मे दो पक्षो में विवाद,पुलिस ने 2 पुरुष सहित 3 महिला के विरुद्ध किया प्रकरण दर्ज।
पिपलौदा- नगर के सादलपुरा पूरा के दो पक्षो मे खेत पर विद्युत तार डालने की बात पर विवाद हो गया।मामले में पुलिस ने फरयादी की रिपोर्ट पर 2 पुरुष सहित 3 महिलाओ के विरुद्ध गाली गलौच,मारपीट,जान से मारने की धमकी सहित 34 आईपीसी की धारा में प्रकरण दर्ज किया है।जाँच अधिकारी नीरज त्यागी ने बताया फरयादी राहुल पिता कनीराम धनगर निवासी सादलपुरा पिपलौदा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है उसकी आरोपी पक्ष खेत पर विद्युत तार डाल रहे थे तभी उसकी माँ ने उन्हें माना कि तो आरोपी पक्ष ने उसकी माँ के साथ मा बहन की गाली गलौच करते हुय मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।फरयादी राहुल की रिपोर्ट पर आरोपी जीवनसिंह पिता जमन्नाशंकर मीणा,विजय, गुड्डी बाई,कालीबाई तथा मंजुबाई के विरुद्ध गाली गलौच,मारपीट,जान से मारने की धमकी सहित 34 आईपीसी की धारा में प्रकरण दर्ज किया है।