पिपलौदा कालूखेड़ा थाना क्षेत्र की मावता चौकी के अंतर्गत ग्राम रानीगांव से बिना दसतावेज तथा करीब 15 साल पुरानी
*पिपलौदा* कालूखेड़ा थाना क्षेत्र की मावता चौकी के अंतर्गत ग्राम रानीगांव से बिना दसतावेज तथा करीब 15 साल पुरानी मोटरसाइकिल चोरी के मामले में फरयादी के आवेदन पर पुलिस अज्ञात चोर सहित मोटरसाइकिल के असल मालिक की तलाश कर रही है।मावता चौकी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रानीगांव निवासी फरयादी शोभाराम ने आवेदन दिया कि उसकी मोटरसाइकिल क्रमांक आर जे 03 एस ई 5744 उसने उसके खेत के समीप मगरे पर खड़ी की थी तथा चाबी उसी में लगी थी।वह खेत मे काम कर रहा था तभी मौका देखकर कोई अज्ञात चोर मोटरसाइकिल चुरा कर ले गया है।आवेदक के पास न तो गाड़ी सबंधित कोई दसतावेज है और ना ही जिसके नाम पर मोटरसाइकिल है उससे खरीदी सबंधित दस्तवेज है तथा मोटरसाइकिल भी करीब 15 वर्ष पुरानी है।फिलहाल फरयादी के आवेदन पर अज्ञात चोर की तलाश के साथ ही मोटरसाइकिल के असल मालिक की भी जानकारी निकाली जा रही ताकि मोटरसाइकिल के दस्तावेज सबंधित सन्देह दूर किया जा सके।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें