पिपलौदा - जिला मिशन संचालक एवं कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में 13 अक्टूबर को अपर मिशन
पिपलौदा - जिला मिशन संचालक एवं कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में 13 अक्टूबर को अपर मिशन संचालक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रतलाम श्रीमती जमुना भिड़े के मार्गदर्शन में विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर सत्र 2021-22 का जनपद शिक्षा केंद्र पिपलोदा मैं आयोजन किया गया। आयोजन के सफल संचालन के लिए विधिवत जैसे पंजीयन दृष्टिबाधित, मानसिक दिव्यांग , अस्थि बाधित ,श्रवण बाधित, बच्चों की जांच एवं उपचार हेतु अलग-अलग काउंटर बनाए गए योजना अनुसार परिवहन भत्ता, तथा वाचन भत्ता, आवश्यक उपकरण जैसे श्रवण यंत्र, चश्मे, व्हीलचेयर, साइकल, बैसाखी ,ऑटो मोटरसाइकिल, आदि की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा अनुशंसा कर एलिम्को जबलपुर के द्वारा चयन किया गया। चिकित्सीय परीक्षण शिविर में 75 दिव्यांगों का पंजीयन कराकर अपने पालकों के साथ के साथ दिव्यांग बच्चों का विशिष्ट चिकित्सकों द्वारा चिकित्सा परीक्षण करवाया गया जिसमें 12 श्रवण बाधित, 3 दृष्टि बाधित, 8 मानसिक दिव्यांग, 21 अस्थि बाधित, दिव्यांगों के लिए एलिम्को द्वारा आवश्यक उपकरण हेतु उपयुक्त पाया गया जिला चिकित्सालय रतलाम के डॉ.अनुराग चौहान मानसिक रोग विशेषज्ञ, डॉ प्रीति गुप्ता नेत्र रोग विशेषज्ञ,डॉ.अर्जुन पाटीदार नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ अभिनव जैन हड्डी रोग विशेषज्ञ, तथा एलिम्को जबलपुर के विशेषज्ञ डॉ. गिरधारी नायक, डॉ. मनीष सिंह, डॉ.निलेश कुमार, द्वारा परीक्षण कर उचित मार्गदर्शन व सलाह दी गई तथा उपयुक्त पाए गए दिव्यांगों को आवश्यक उपकरणों की अनुशंसा की गई शिविर के प्रारंभ में जिला परियोजना समन्वयक मोहनलाल सासरी, सहायक जिला परियोजना समन्वयक भेरूलाल धमानिया मुख्य अतिथि थे तथा अध्यक्षता खंड स्रोत समन्वयक विनोद कुमार शर्मा द्वारा की गई। संजय शर्मा,रामदयाल आजना, श्रीमती सुनीता शर्मा,विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित थे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर प्रातः 10:00 बजे प्रारंभ हुआ तथा शिविर में आने वाले दिव्यांगों का पंजीकरण हुआ इस अवसर पर जनशिक्षक श्री सोमेश बागर्ल, श्यामलाल कारपेंटर, रामप्रसाद पाटीदार, बसंती लाल पाटीदार, मुकेश कुमार राठौड़, नितिन दुबे, विजेंद्र सिंह चंद्रावत, लक्ष्मीनारायण जोशी, अतुल चावड़ा, पवन कुमार पटवा, हृदेश राठौड़, सुरेंद्रसिंह चंद्रावत, कालूसिंह भाटी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे शिविर में उपस्थित दिव्यांगों पालको के लिए चाय ,नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था शिविर स्थल पर की गई तथा श्री योगेश झाला सहायक ग्रेड 3 के द्वारा सभी दिव्यांग छात्रों को पुरस्कार वितरण किए गए कार्यक्रम का संचालन जनशिक्षक अंबाराम बोस द्वारा किया गया तथा आभार मोबाइल स्रोत सलाहकार मदन धमानिया ने माना
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें