नितेश राठौड़
अहंकारी रावण के दहन के साथ मानाई विजया दशमी।
1 मिनट में धू-धू कर जला रावण
सैलाना:- नगर मे विजया दशमी पर्व नगर परिषद द्वारा अहंकारी रावण दहन के कार्यक्रम का आयोजित किया गया रात्रि मे पहले भगवान श्री राम द्वारा अहंकारी रावण के दहन के साथ मानाई विजय दशमी का कार्य क्रम प्रति वर्षा अनुसार इस वर्ष भी विजया दशमी पर रावण दहन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जो कि फटाको से आतिश बाजीयो के साथ भगवान श्री राम के बाण से रावण दहन किया गया। इस वर्ष भी श्री राम कि भक्तो कि सेना कि टोली श्री रघुनाथ द्वारा मंदिर से नगर के मुख्य मार्ग, कालिका माता मंदिर होते हुए हाई सेकेंडरी स्कूल मैदान पर पहुंची। जहा स्कूल मेंदान पर रात्रि 8 बजे भगवान श्री रामजी कि झाँकी जहा पर भगवान श्री राम द्वारा 31 फिट के अहंकारी रावण के पुतले का दहन किया गया। जो 1 मिनट में धू-धू कर जल गया साथ ही नगर परिषद ने नागरिको के मनोरंजन के लिए फटाको से आतिश बाजी का आयोजन करवाया।
इस अवसर पर एसडीएम कामिनी ठाकुर, तहसीलदार आनन्द जायसवाल,मुख्य नगर परिषद अधिकारी जेपी गुहा, एसडीओपी संदीप कुमार निगवाल, नगर परिषद अध्यक्ष नम्रता जितेंद्रसिंह राठौर, थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर, नगर परिषद पार्षदगण व कर्मचारीगण आदि उपस्थित थे।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें