*पिपलौदा* तहसील क्षेत्र ग्राम हतनारा मे पदस्थ लाइन स्पेक्टर श्यामलाल चौहान का तबादला सुखेड़ा सेक्टर मे होने पर ग्राम पंचायत परिसर में विदाई समारोहों कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम मे सरपंच भगीरथ पाटीदार ने श्री चौहान का साफा बांधकर व साल श्रीफल भेटकर सम्मान करते हुए कहा कि श्री चौहान का क्षेत्र मे 8 साल के कार्यकाल मे सभी उपभोक्ताओ के प्रति जो व्यवहार रहा वह सरहानीय रहा है।श्री चौहान को क्षेत्र मे कहि से भी जब भी कोई शिकायत मिलती वे तुरंत मोके पर पहुँचकर उस शिकायत का निराकरण कर देते थे।इस दौरान गाँव के राजेंद्र सिंह,शंभू प्रजापत, करणसिंह, कांतिलाल राठौड़,कारूलाल गुजराती सहित गाँव के वरिष्ठजनो ने भी श्री चौहान का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। श्री चौहान ने सभी का आभार मानते धन्यवाद व्यक्त किया।