मध्यप्रदेश बिजली आउटसोर्स कर्मचारी संगठन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर
पिपलौदा - मध्यप्रदेश बिजली आउटसोर्स कर्मचारी संगठन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है पिपलौदा केंद्र के करीब 35 कर्मचारी हड़ताल पर होने से विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई है। संगठन के अजय चौहान ने बताया कि 13 अगस्त 2021 को माननीय ऊर्जा मंत्री जी से 19 सूत्रीय मांगों को लेकर संगठन के पदाधिकारियों की मुलाकात हुई थी। उन्होंने 1 माह में समिति का गठन कर उक्त मांगो के निराकरण का आश्वासन भी दिया था। लेकिन आज दिनांक तक समस्या तो दूर समिति भी नही बन पाई है। चौहान ने बताया कि जब तक हमे लिखित में कोई आदेश नही होता है तब तक अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगी 19 सूत्रीय मांगों में हमारी दो मुख्य मांग है जिसमे बिजली कंपनी में संविलियन करने व जॉब सिक्यूरिटी देने के लिए कर्मचारी हड़ताल पर है। इस संबंध में कर्मचारियों ने विद्युत केन्द्र के उपयंत्री शुभम मिश्रा को भी ज्ञापन दिया। व समस्या से अवगत करवाया। उपयंत्री मिश्रा ने बताया कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है उनकी समस्या के संबंध में वरिस्ठ कार्यालय को अवगत करवाया है।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें