*पिपलौदा* कालूखेड़ा पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडलाराम में खेत से चोरी हुए चन्दन की लकड़ी के मामले में अज्ञात युवक के विरुद्ध चोरी की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी।चोरी हुए चन्दन की लकड़ी की कीमत 5 हजार रुपये बताई जा रही है।कालूखेड़ा थाने के सहायक उपनिरीक्षक रविन्द्र पुरोहित ने बताया कि ग्राम मुंडलाराम निवासी समरथ पिता शांतिलाल पाटीदार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि गत रात्रि को 1 से 7 बजे के बीच कोई अज्ञात चोर उसके खेत की मेड पर खड़े चन्दन के पेड़ निचला हिस्सा काट कर ले गया है।चोरी हुई चन्दन की लकड़ी की कीमत करीब 5 हजार रुपये बताई गई है।मामले में फरयादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरुद्ध चोरी की धारा में प्रकरण दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश प्रारम्भ कर दी है।जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा।