ग्राम हतनारा में आज से सप्तदिवसीय श्रीमद भागवत कथा प्रारम्भ -- सभी यज्ञों में सबसे बड़ा यज्ञ श्रीमद भागवत ज्ञानयज्ञ:-
ग्राम हतनारा में आज से सप्तदिवसीय श्रीमद भागवत कथा प्रारम्भ
सभी यज्ञोंमें सबसे बड़ा यज्ञ श्रीमद भागवत ज्ञानयज्ञ:-
हतनारा ग्राम के पाटीदार धर्मशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन अयोध्या से पधारे हुए श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी अमर दास जी महाराज ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए भागवत् के महात्म्य की कथा करते हुए कहा की सनातन धर्म में अनेक प्रकार के यज्ञों का वर्णन है लेकिन श्रीमद्भागवत के अनुसार ज्ञान यज्ञ सभी यज्ञों में श्रेष्ठ है | इसलिए नारद जी को सनकादिक ऋषियों ने आकाशवाणी द्वारा प्रेरित सत्कर्म के विषय में पूछने पर श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ के बारे में बताया | इस अवसर पर आयोजकों द्वारा कथा के पूर्व पंचमुखी महादेव मंदिर से भव्य पोथी यात्रा निकाली गई जिसमें ग्रामवासियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया॥

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें