ट्रक ने मारी मोटरसाइकल सवार को टक्कर पुलिस ने निजी वाहन से पहुचाया अस्पताल
पिपलौदा - बुधवार को शाम करीब 6 बजकर 45 मिनट पर जावरा बोहरा बाखल निवासी कुतुबुद्दीन पिता मो.हुसैन बोहरा अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक MP 43 E 2595 से सैलाना से जावरा की ओर जा रहे थे तभी सैलाना रोड रजवाड़ी ढाबे के पास पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक आर.जे.09 GC 1786 के चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाकर मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मार दी व ट्रक छोड़कर वहां से भाग गया। जानकारी मिलते ही थाना पिपलौदा से उप निरीक्षक रविन्द्र मालवीय व सहायक उप निरीक्षक शिवाजी राव जगताप मोके पर पहुचे व 108 का इंतजार ना करते हुए निजी वाहन से उपचार हेतु घायल को सरकारी अस्पताल पहुचाया जहां समय पर प्राथमिक उपचार हो सका घायल को पेर व कमर में चोट आई है जिससे उन्हें रतलाम रेफर किया गया।