भारतीय सेना में सेवा पूर्ण कर पिपलौदा पहुचे जवान का भाजपा ने किया सम्मान
भारतीय सेना में सेवा पूर्ण कर पिपलौदा पहुचे जवान का भाजपा ने किया सम्मान
पिपलौदा- भारतीय सेना में पदस्थ जवान मुकेश नागर की सेवानिवृती पर भाजपा द्वारा साफा बांधकर,साल श्री फल भेंटकर प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा ने बताया कि भारतीय सेना में 17 वर्षों तक देश सेवा कर आर्मीमेन मुकेश नागर ने नगर का नाम गौरवान्वित किया है व जम्मू कश्मीर में भी अपनी सेवाएं दी है। भाजपा नगर अध्यक्ष मोगरा के नेतृव में मण्डल प्रवक्ता प्रफुल जैन,मंत्री नारायण धनगर व पूर्व पार्षद प्रह्लाद चौहान ने प्रतीक चिन्ह भेंट किया। साथ ही नगर के नाका नम्बर 1 पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद मोहन धनगर,भेरूलाल सरपंच,मनमोहन सिंह राणा,नाथूलाल बोस,चंपालाल नागर,अशोक नागर,दीपक परमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। सर्वप्रथम नगर के गणेश मंदिर से चल समारोह निकला जो नाका नम्बर 1 होते हुए उनके निवास पहुँचा। चल समारोह का जगह जगह भव्य स्वागत हुआ। सभी ने पुष्पमालाओं से भारतीय सेना के जाबाज सिपाही नागर का सम्मान किया।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें