भारतीय जनता पार्टी नगर द्वारा शासकीय उत्कृष्ट उमावि व एकीकृत कन्या हाई सेकेंड्री स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह
भाजपा ने किया शिक्षकों का सम्मान
पिपलौदा - भारतीय जनता पार्टी नगर द्वारा शासकीय उत्कृष्ट उमावि व एकीकृत कन्या हाई सेकेंड्री स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें पुष्प मालाओ से सम्मानीत किया। भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मण्डल महामंत्री अशोक निनामा,प्रवक्ता प्रफुल जैन,मंत्री नारायण धनगर,पूर्व पार्षद प्रह्लाद चौहान,आकाश शर्मा आदि द्वारा शा.उत्कृष्ट विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य जितेंद्र शर्मा,कन्या हाई सेकेंडरी की प्रभारी प्राचार्या मंजुलता जादौन,म.प्र.शा. अध्यापक संघ के संभागीय सचिव गणेश मालवीय,शिक्षक भोपाल सिंह राठौर,हर्षा नामदेव,माया गेहलोद,अर्जून सिंह राठौर,सुनील कुमार जैन,दिलीप पालीवाल,इसरार कुरेसी,रितेश सुराणा,आलम सिंह बिलवाल,विजेंद्र सिंह राठौर,घुलसिंह खराड़ी,सुनील खेर,अंशुल शर्मा,अशोक सोलंकी,बबली डाबर,अनामिका देराश्री,रजनीकांत मेहता,श्रेया बोहरा,रजनी शर्मा,ममता सोलंकी,बनेसिंह सोलंकी,नरेंद्र कुँवर,रंजना सलोत्रा,सोरम सांकला,मेहबूब मंसूरी आदि शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए नगराध्यक्ष मुकेश मोगरा ने कहा कि संस्था के हित मे होने वाले सभी विकास कार्यो के लिए संगठन तन मन ओर धन से साथ खड़ा है। साथ ही सीएम राइजिंग विद्यालय के लिए 17 करोड़ की राशि स्वीकृति पर सभी को बधाई देते हुए क्षेत्रीय विधायक डॉ.राजेन्द्र पांडेय का आभार माना। इस दौरान अध्यापक संघ के संभागीय उपाध्यक्ष गणेश मालवीय ने स्कूल फीस भरने में असमर्थ ऐसे निर्धन छात्रों की निजी व्यय से फीस भरने की घोषणा की जिसका सभी ने स्वागत किया। मण्डल प्रवक्ता प्रफुल जैन ने बताया कि छात्र राजनीति की शुरुवात इसी विद्यालय से प्रारम्भ हुई व आज उसी विद्यालय में मंच साझा कर रहा हु ये इन शिक्षकों की मेहनत का ही परिणाम है। उत्कृष्ट के प्रभारी प्राचार्य जितेंद्र शर्मा ने कहा कि शिक्षक छात्र का निर्माण करता है जैसी शिक्षा उसे मिलेगी उसी के आधार पर उसका जीवन तय होता है कोरोना की वजह से लंबे समय बाद विद्यालय पुनःखुले है इससे हमारी जिम्मेदारियां ओर भी अधिक बढ़ गयी है सभी शिक्षक शिक्षिकाएं बच्चों के हित के लिए पूरी लगन के साथ मेहनत से जुट जाएं जिससे बच्चों का बेहतर भविष्य बन सके। संचालन शिक्षक सुनील कुमार जैन ने किया आधार इसरार कुरेसी ने माना।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें