राष्ट्रीय अंधत्त्व निवारण कार्यक्रम अन्तर्गत स्कूली छात्रों के नेत्र परिक्षण के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण
पिपलौदा- राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला रतलाम तथा जिला अंधत्व निवारण अधिकारी के निर्देशन में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर जावरा एवम पिपलोदा के मार्गदर्शन में शालेय छात्र छात्राओं के नेत्र परीक्षण हेतु सिविल अस्पताल जावरा में शिक्षकों का प्रक्षिक्षण सत्र आयोजित किया गया। जिसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश उपाध्याय द्वारा पिपलोदा ब्लॉक के लगभग 30 शिक्षकों को नेत्र परीक्षण का प्रशिक्षण दिया। इन प्रशिक्षित शिक्षकों के द्वारा शालेय छात्रों की जांच की जाएगी। चिन्हित छात्र छात्राओं की जावरा एवम पिपलोदा के नेत्र चिकित्सा सहायको द्वारा दिनांक 11 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक नेत्र परीक्षण किया जावेगा। शालेय छात्र परीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत पिपलोदा ब्लॉक के लगभग 14 हजार छात्रों का नेत्र परीक्षण किया जावेगा। इस अवसर पर नेत्र चिकित्सा सहायक अनूप जोशी एवम कपिल कुमार वेद द्वारा संबोधित किया गया।