हतनारा।एप्को पर्यावरण विभाग भोपाल द्वारा प्रदेश स्तर पर "ग्रीन गणेश जागरूकता अभियान" प्रारंभ किया गया है।इस कड़ी में प्रदेश स्तर पर राष्ट्रीय हरित कोर योजना अंतर्गत ईको क्लब विद्यार्थियों,शिक्षक
प्राध्यापकों तथा जनमानस के लिए दो दिवसीय ऑन लाईन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें रतलाम जिले के कई संस्थाओं में ईको क्लब से जुड़े विद्यार्थियों व शिक्षकों ने मिट्टी के गणेश बनाने के लिए भोपाल से सीधे ऑन लाईन प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा ने बताया कि आगामी गणेश चतुर्थी से दस दिवसीय गणेश उत्सव में विद्यार्थियों के स्वयं द्वारा बनाए ग्रीन गणेश की पूजा होगी तथा रासायनिक पदार्थ से बनी प्रतिमाओं से प्रदूषण के बढ़ने वाले खतरे से निजात मिलेगा। इस ऑन लाईन प्रशिक्षण के दौरान एप्को भोपाल से वरिष्ठ वैज्ञानिक महेश मिश्रा, कार्यक्रम अधिकारी दिलीप चक्रवती व कमलेश वर्मा सहायक वास्तुविद (प्रशिक्षक) एप्को भोपाल ने प्रशिक्षण दिया।इन्होंने बताया कि विगत चार वर्षों से एप्को द्वारा प्रदेश के विद्यालयो के साथ आमजन को प्रदूषण रहित ग्रीन गणेश के माध्यम से प्रदेश की नदियों,तालाबों के साथ जल स्त्रोतों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है और अभियान से विद्यार्थियों के साथ आमजन में जागरूकता आई है। ईको क्लब के जिला मास्टर ट्रेनर कृष्ण लाल शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण में जिले के कई विद्यालयों से छत्रों ने ऑन लाईन प्रशिक्षण प्राप्त कर ग्रीन गणेश की प्रतिमाएं बनाई। शा उ मा वि हतनारा में 55 छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा संस्था की रक्षा,हर्षिता,कामिया, पायल,दिव्या, अन्तिमबाला,रविना कुँवर, दीपिका,नाजिया,उर्मिला, सपना,साक्षी,निशा,वंदना आदि छात्राओं ने गणेश प्रतिमाएं बनाई। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य एस एल सरोज,गोपाल देवड़ा,एम एल पाटीदार,अजहरुद्दीन कुरेशी,एल एस शर्मा,सुनीता मईड़ा, एम एस उपाध्याय व सुरेश पारगी उपस्थित थे। संलग्न चित्र:-शा उ मा वि हतनारा में ग्रीन गणेश प्रतिमाओं के साथ शिक्षक व छात्राएं।