हतनारा से रामदेव जी के भक्तों ने हरियाखेड़ा रामदेव जीमन्दिर के लिए पैदल यात्रा की प्रारम्भ।
पिपलौदा - तहसील क्षेत्र के ग्राम हतनारा से बाबा रामदेव जी के भक्तों ने हरियाखेड़ा बाबा रामदेव जी के मंदिर पर दर्शन के लिए पैदल यात्रा प्रारम्भ की।यात्रा में शामिल भक्तो का गाँव से निकलने के दौरान जगह जगह पुष्प वर्षा कर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।वही भक्त भी हाथो में ध्वज लिए बाबा रामदेव के जयकारों के साथ गाँव से पैदल रवाना हुए।सभी भक्त तहसील क्षेत्र के ग्राम हरियाखेड़ा में स्थित बाबा रामदेवजी के मंदिर पर पहुचकर दर्शन लाभ लेगे।यहां पर भादवी बीज को विशाल मेले का भी आयोजन किया जाता है