आंगनबाड़ी में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया गया
आंगनबाड़ी में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया गया
राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत ग्राम पंचायत हतनारा के आँगन बाड़ी केंद्र क्रमांक 01 पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व शिक्षकों,आयुष विभाग एवं पंचायत विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति में पोषण माह कार्यक्रम मनाया गया । वहा पर उपस्थित महिलाओं व किशोरी बालिकाओं को प्रोटीन, विटामिन, आयरन युक्त पदार्थ किन-किन खाद्यान्न में होता है ऐसे खाद्यान्न पदार्थों को गर्भवती महिलाओं,धात्री महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को खाने में अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए जिससे स्वास्थ्य में अधिक से अधिक लाभ पहुंचे ,कुपोषित बच्चों की किस तरीके से देख रेख कि जाना चाहिए और उन्हें किस प्रकार का पोषण देना चाहिए आदि के बारे में विस्तृत रूप से समझाया गया ।
उक्त कार्यक्रम में सरपंच भागीरथ पाटीदार,सचिव सुनीता चावड़ा,आयुष विभाग से अनिल मेहता,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रामकन्या नायक, सुमित्रा पाटीदार, कृष्णा गांधी, मंजूबाला, मुन्नी डोडिया, सहायिका ललिता बाई, लीला, चेतना, अनुराधा, शिक्षक मोहनलाल पाटीदार, देवचंद बुच,कन्हैयालाल पाटीदार,आदि उपस्थित रहे ।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें