हनुमान चालीसा का किया पाठ मरीजो को बाटे बिस्किट पैकेट
हनुमान चालीसा का किया पाठ
मरीजो को बाटे बिस्किट पैकेट
पिपलौदा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वे जन्मदिवस पर भाजपा मंडल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजो को बिस्किट के पैकेट का वितरण व श्री पंचानन महादेव मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा,नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा,पूर्व नप अध्यक्ष अतुल गौड़,मण्डल प्रवक्ता प्रफुल जैन,मंत्री नारायण धनगर, पूर्व पार्षद प्रह्लाद चौहान, आइटिसेल प्रभारी मनमोहन सिंह राणा,युवा मोर्चा महामंत्री देवेंद्र शर्मा,दिव्यांशु शर्मा,रवि वोरा आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार ग्राम राकोदा में उपाध्यक्ष भवर धनगर,बोरखेड़ा में उपाध्यक्ष कचरूलाल जाट,हतनारा में कोषाध्यक्ष प्रकाश पाटिदार,शेरपुर में युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष लाखन सिंह आदि ने मंदिरों पर हनुमान चालीसा का पाठ किया।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें