कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने ग्राम आकतवासा में विकास कार्यों
कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने ग्राम आकतवासा में विकास कार्यों का निरीक्षण किया
#ratlam 08 सितम्बर 2021/ कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम द्वारा जावरा विकासखंड के ग्राम आकतवासा में विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर मनरेगा के तहत नंदन फलोद्यान में पहुंचे, हितग्राही कमला बाई रतनलाल से चर्चा की। अमरूद के बगीचे को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। हितग्राही से चर्चा के दौरान अन्य फसलों की जानकारी भी प्राप्त की।
इसके पश्चात मुक्तिधाम पहुंचकर सीसी रोड, पौधारोपण तथा निर्मल नीर का निरीक्षण किया। गांव में वैक्सीनेशन की जानकारी प्राप्त की। इस गांव में शत प्रतिशत प्रथम डोज लगाया जा चुका है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती मीनाक्षी सिंह, जनपद सीईओ सुश्री अल्फिया खान भी उपस्थित थे।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें