विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला जावरा ताल प्रखंड आक्याकला खण्ड स्तर ग्राम समिति आक्याकला द्वारा माँ भारती के वीर सपूत अमर शहीद बलिदानी भगतसिंह जी की जन्म जयंती मनाई गई
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला जावरा ताल प्रखंड आक्याकला खण्ड स्तर ग्राम समिति आक्याकला द्वारा माँ भारती के वीर सपूत अमर शहीद बलिदानी भगतसिंह जी की जन्म जयंती मनाई गई सर्वप्रथम भगवान श्री राम जी व भगतसिंह के चित्र पर पुष्प माल्या अर्पण व दीप प्रज्जलित करके कार्यक्रम का सुभराम्भ किया गया सभी कार्यकर्ताओं को जावरा जिला शह मंत्री तूफान सिंह जी यादव का मार्गदर्शन प्राप्त हुवा भगतसिंह जी के जीवन व विचारो पर उद्बोधन रहा भगत सिंह का जन्म 27 सितंबर 1907 को लायलपुर जिले के बंगा में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है। उस समय उनके चाचा अजीत सिंह और श्वान सिंह भारत की आजादी में अपना सहयोग दे रहे थे। ये दोनों करतार सिंह सराभा द्वारा संचालित गदर पार्टी के सदस्य थे। भगत सिंह पर इन दोनों का गहरा प्रभाव पड़ा था। इसलिए ये बचपन से ही अंग्रेजों से घृणा करने लगे थे। भारत जब भी अपने आजाद होने पर गर्व महसूस करता है तो उसका सर उन महापुरुषों के लिए हमेशा झुकता है जिन्होंने देश प्रेम की राह में अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया. देश के स्वतंत्रता संग्राम में हजारों ऐसे नौजवान भी थे जिन्होंने ताकत के बल पर आजादी दिलाने की ठानी और क्रांतिकारी कहलाए. भारत में जब भी क्रांतिकारियों का नाम लिया जाता है तो सबसे पहला नाम शहीद भगत सिंह का आता है आज हर कोई ये नही चाहता कि हमारे घर से भगतसिंह निकले बल्की पड़ोस वाले के घर से भगतसिंह निकले ऐसे विचार मन ना रखे बल्कि हर घर से भगतसिंह निकलना चाहिए राष्ट्रहित के लिए सदैव समर्पित रहना होगा जिसमें जावरा जिले से जिला सामाजिक समरसता प्रमुख गोविंद चौहान जिला कोषाध्यक्ष लालसिंह राठौड़ जिला धर्म प्रसार उपाध्यक्ष कालूसिंह राठोड़ ताल प्रखंड बालोउपसाना प्रमुख सन्तोष प्रजापत खण्ड गोरक्षा प्रमुख ऊँकार लाल आंजना ग्राम अध्यक्ष ईश्वर सिंह राठौड़ व ग्राम समिति के कार्यकर्ता व वरिष्ठ जन उपस्थित रहे यह जानकारी विश्व हिंदू परिषद जावरा जिला धर्म प्रसार प्रमुख ईश्वर पाटिदार ने दी

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें