रतलाम जिले के एस. पी. कार्यालय के आदेश से खेल युवा कल्याण विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा सयुक्त रूप से आयोजित
' टेलेन्ट सर्च ' कार्यक्रम का आज प्रथम दिवस पर भगतसिंह महाविद्यालय जावरा के खेल मैदान एवं बास्केटबॉल एरिना में 12 वर्ष से लगाकर 18 वर्ष तक के बालक एवं बालिकाओ का टेलेन्ट सर्च किया गया। आज पिपलोदा ब्लाक के खिलाड़ी सम्मिलित हुए। कल जावरा ब्लाक के बालक एवं बालिकाओ का आयोजन इसी स्थान पर आयोजित होगा। यह जानकारी खेल युवा कल्याण विभाग के पिपलोदा खेल समन्यक श्री शाहिद हुसेन ने दी। उन्होंने बताया कि टेलेन्ट सर्च प्रतियोगिता के दौरान शिक्षा विभाग के जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री आर.सी.तिवारी , श्री अपर सिंह गंभीर , श्री लोकेंद्र सिंह डोडिया , श्री विजय रावल , श्री महेंद्र सिंह सोलंकी , श्री दीपेंद्र सिंह ठाकुर , श्री मनुदेव सिंह चन्द्रावत , श्री राहुल वर्मा , श्री के.एल.शर्मा , खेल विभाग के श्री राशिद खान , सुश्री ममता सिंह , श्री दुर्गालाल मोयल आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगीता में लगभग 200 बालक बालिकाओ ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान सभी प्रतिभागियों को सेवफल एवं केले वितरित किए गए। चयनित प्रतिभागी आने वाले समय मे सम्भागीय स्तर पर आयोजित काउंसलिंग में भाग लेंगे।