पिपलौदा में प्रधानमंत्री आवास योजना पर बन रही शार्ट मूवी मूवी में स्वच्छता व जीवन मे आये बदलाव को दर्शाया गया
पिपलौदा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमिहीन और आवास विहीन परिवारों के लिए बनाई गई प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक शार्ट फिल्म का निर्माण पिपलौदा नगर में किया जा रहा है इस फिल्म का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना से पहले के जीवन यापन का तरीका और आवास मिलने के पश्चात परिवार के जीवन में आए बदलाव को दिखाया गया है साथ ही स्वच्छता को लेकर शौचालय से जुड़ी बातें दर्शाई गई इस फिल्म के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना ले चुके परिवारों को अपना जीवन खुशहाली के साथ जीने में कैसा महसूस हो रहा है यह भी दिखाया गया है। फिल्म का निर्माण पिपलौदा के शासकीय शिक्षक गणेश मालवीय एवं उनकी पूरी टीम द्वारा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक कहानी को मूर्त रूप देकर दर्शाया गया है इस शार्ट मूवी में मुख्य रूप से किरदार के रूप में नगर के नारायण धनगर व पूर्व न.प.अध्यक्ष प्रहलाद शरण, पूर्व पार्षद रामगोपाली बाई धनगर,सहयोगी राहुल खारोल एवं समस्त वार्ड के नागरिक नजर आएंगे। इस फिल्म की मुख्य विशेषता यह है कि आवास लेने के पश्चात उक्त परिवार का जीवन एकदम से परिवर्तित कैसे हुआ और वह मुख्यधारा से कैसे जुड़े इन सभी बातों को मूवी में दिखाया जावेगा।