सही पोषण से ही दूर होगा कुपोषण - जैन पोषण माह कार्यक्रम का हुआ समापन बच्चो को पिलाई आयरन कि दवाई
पिपलौदा - कुपोषण से मुक्ति हेतु हमे बच्चों को सही पोषण देने की आवश्यकता है क्योंकि सही पोषण से हीं कुपोषण दूर होगा इसके लिए सभी को मिलकर कदम बढ़ाना होगा, तभी भारत कुपोषण मुक्त बन पायेगा। भारत सरकार कुपोषण को दूर करने के लिए चरणबद्ध ढंग से पोषण अभियान चलाकर लोगो को जागरूक करने के साथ बच्चो के लिए निशुल्क पोषण सामग्री व दवाइया उपलब्ध करवा रही है। हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम पोस्टिक आहार व उपलब्ध सामग्री बच्चो को समय समय पर देते रहे ताकि बच्चा कुपोषण से सुपोषण की ओर आ सके। उक्त बात वार्ड क्रमांक 2 आंगनवाड़ी केंद्र पर पोषण माह अभियान के समापन अवसर पर भाजपा मंडल प्रवक्ता प्रफुल जैन ने कही। इस अवसर पर पूर्व पार्षद अमृतराम चन्द्रवंशी मंचासीन थे। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीमा देवड़ा,बबली गुजराती,सहायिका फुलनबाई द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। अतिथियों द्वारा बच्चो को आयरन की दवाई पिलाई गई व पौष्टिक आहार के लिए विभिन्न खाद्य पदार्थों मसलन अनाज, दाल, हरी पत्तेदार सब्जियां, पालक, मेथी, चोलाई और सरसों, पीला फल आम, पका पपीता आदि के सेवन पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई। समापन अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्र पर रंगोली बनाकर पोष्टिक आहार की प्रदर्शनी लगाई व ग्रोथ चार्ट के माध्यम से बच्चों के वजन की जानकारी उपलब्ध करवाई। संचालन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेखा पाठक ने किया।