नादलेटा मे घर के समीप गली मे घास उखाड़ने की बात पर दो पक्षो मे विवाद
नादलेटा मे घर के समीप गली मे घास उखाड़ने की बात पर दो पक्षो मे विवाद,पुलिस ने विभिन्न धाराओ मे किया प्रकरण दर्ज।
पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम नादलेटा मे घर के समीप गली मे खास उखाड़ने की बात पर विवाद हो गया।पुलिस ने फरयादी की रिपोर्ट पर गाँव के ही एक युवक तथा एक महिला के विरुद्ध मारपीट,गाली गलौच,जाने से मारने की धमकी सहित आईपीसी की धारा मे प्रकरण दर्ज किया।
थाना प्रभारी दीपक मण्डलोई ने बताया कि नादलेटा निवासी फरयादी हरिओम पिता चम्पालाल हायरी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि वह उसके घर के समीप गली मे खड़ी घास उखाड़ रहा था तभी आरोपी पक्ष ने गाली गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।मामले में फरयादी के मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी दशरथ पिता गोविंद बागरी तथा महिला आरोपी कारीबाई पति विक्रम बागरी निवासी नादलेटा के विरुद्ध गाली गलौच,मारपीट, जान से मारने की धमकी तथा आईपीसी की धारा में प्रकरण दर्ज किया गया है।मामले आरोपियो की गिरफ्तारी जल्द ही कि जाएगी।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें