कोरोना गाइडलाइन अनुसार मंदिर में हो रही पूजा अर्चना प्रतिदिन बनाई जा रही मनमोहक आंगी
कोरोना गाइडलाइन अनुसार मंदिर में हो रही पूजा अर्चना
प्रतिदिन बनाई जा रही मनमोहक आंगी
पिपलौदा - जैन समाज का सबसे बड़ा महापर्व पर्युषण नगर में हर्षो उल्लास व तप,आराधना के साथ मनाया जा रहा है। श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ धाम प्रचार सचिव प्रफुल जैन ने बताया कि नगर के श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर व श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ धाम पर श्रावक-श्राविकाओं द्वारा कोरोना गाइडलाइन अनुसार प्रतिदिन प्रातः में पक्षाल,पूजा व सुबह शाम आरती की जा रही है साथ ही दोपहर में स्नात्र पूजा भी पढ़ाई जा रही है वाटिका उपाध्यक्ष शिखर बोहरा द्वारा प्रतिदिन दादा आदिनाथ व दादा गुरुदेव की मनमोहक अंगरचना की जा रही है। शाम को श्रावक श्राविकाओं द्वारा प्रतिक्रमण किया जा रहा है वही तप आराधना भी चल रही है
पर्युषण महापर्व के दौरान मंदिरों पर आकर्षक विद्युत सज्जा व तरुण परिषद द्वारा मंदिर की साफ सफाई की गई।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें