ग्राम आम्बा में सरदार पटेल युवा उत्सव समिति द्वारा गणेश विसर्जन धूमधाम से किया गया
आम्बा :-ग्राम आम्बा में सरदार पटेल युवा उत्सव समिति द्वारा गणेश विसर्जन धूमधाम से किया गया था प्रशासन के गाइडलाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंस का पालन कर स्थापित गणपति प्रतिमा का विसर्जन देर शाम तक विभिन्न नदि पर विसर्जन किया किया गया। विभिन्न स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पंडित जी महेश चंद्र चौधरी द्वारा पूजा-अर्चना की गई। रविवार को गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा में भक्तगण नाचते- झूमते नजर आये। इस दौरान भक्तगणों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल भी लगाया और गणपति बप्पा मोर्या, अगले बरस फिर जल्दी आना का जयकारे भी लगाए। गणपति के जयकारों से समूचा माहौल भक्तिमय बन गया। सभी ने कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन के तहत विसर्जन किया सरदार पटेल युवा उत्सव समिति के सदस्य बाबूलाल पाटीदार,लक्ष्मी नारायण पाटीदार, मुकेश पाटीदार, अखिलेश पाटीदार, विनोद मीणा, बंटी पाटीदार,हिंदू जागरण मंच प्रांत सह संयोजक कन्हैया लाल जी, लोकेश पाटीदार, हरीश पाटीदार,राजेश पाटीदार,लकी पाटीदार आदि ग्रामीण जन उपस्थित थे

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें