पिपलौदा* सुखेड़ा चौकी पुलिस ने ग्राम पंचेवा में बस स्टैंड स्थित हनुमान जी मंदिर के पीछे सट्टा अंक लिखते खाईवाल को गिरफ्तार
*पिपलौदा* सुखेड़ा चौकी पुलिस ने ग्राम पंचेवा में बस स्टैंड स्थित हनुमान जी मंदिर के पीछे सट्टा अंक लिखते खाईवाल को गिरफ्तार किया तथा उसके विरुद्ध जुआ सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की है।सुखेड़ा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रघुवीरसिंह जोशी ने बताया कि मुखबिर सूचना पर ग्राम पंचेवा बस स्टैंड के समीप हनुमानजी मन्दिर के पीछे सट्टा अंक लिखते खाईवाल मोहनलाल पिता लक्ष्मीनारायण सुतार उम्र 45 वर्ष को गिरफ्तार किया है।आरोपी के कब्जे से सट्टा सामग्री तथा नगदी जप्त कर जुआ सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें