विधायक निधि से बनने वाले पोस्टमार्टम व स्टोर रूम का हुआ भूमिपूजन
विधायक निधि से बनने वाले पोस्टमार्टम व स्टोर रूम का हुआ भूमिपूजन
स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण पांडेय की स्मृति में सांसद निधि से मिली एम्बुलेंस की सौगात
पिपलौदा - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता व विधायक डॉ.राजेन्द्र पांडेय द्वारा 20 लाख 75 हजार रुपये की विधायक निधि से बनने वाले स्टोर रुम तथा पोस्टमॉर्टम रूम का भूमिपूजन तथा 9 लाख 86 हजार की सासंद निधि से पूर्व सांसद स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण पांडेय की स्मृति में प्राप्त एम्बुलेंस का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर दुग्ध संघ संचालक के.के.सिंह कालूखेडा, जिला पंचायत प्रधान प्रमेश मईड़ा,मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा,नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा,पूर्व न.प.अध्यक्ष अतुल गौड़,मण्डल टिकाकरण प्रभारी प्रफुल जैन,पूर्व पार्षद प्रह्लाद चौहान,नारायण धनगर आदि उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ.योगेंद्र सिंह गामड़,डॉ.दीपक शाह,रामसिंह खराड़ी,आशीष बारोड़,सी.बी.चटप,कंवरलाल पाटीदार,अशोक पोरवाल,अनिल डुडवे,सुखराम मीणा,गजराज सिंह आदि ने किया। सांसद गुप्ता ने भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो से सभी को अवगत करवाया वही विधायक डॉ.पांडेय ने स्वास्थ्य सुविधाओ को ओर बेहतर बनाने हेतु विधायक निधि से आगे ओर भी सहयोग करने का आश्वासन दिया। अनुविभागीय अधिकारी हिमांशु प्रजापति,तहसीलदार किरण बरबड़े आदि प्रशासनिक अधिकारी,मीडियाकर्मी उपस्थित थे संचालन संजय भट्ट ने किया।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें