ग्राम पंचायत बडायला माता जी मे सम्मान समारोहो कार्यक्रम का आयोजन कर सेवानिवृत्त कर्मचारियो का किया सम्मान।
पिपलौदा -जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत बडायला माता जी पंचायत परिसर मे सम्मान समारोहो कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सरपंच भंवर लाल जमादार तथा उप सरपंच दिलीप राव मण्डलोई ने कृषि विभाग से सेवानिवृत्त मालमल नादेचा तथा विद्युत विभाग से सेवानिवृत्त रतनपुरी गोस्वामी का साफा बांधकर साल श्री भेट कर सम्मान किया। वही पिपलौदा जनपद पंचायत मे ए0 पी0 ओ0 के पद पर पदस्थ अभिसर हाडा का स्थानान्तरण होने पर उनका भी सम्मान कर विदाई दी गई। इस दौरान सचिव बापुलाल चोधरी व सहायक सचिव लक्ष्मीनारायण पाटिदार,भाजपा के नानालाल शाह सहित गाव के वरिष्ठ नागरिकों ने भी अधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र सिह ने किया तथा आभार सचिव बाबूलाल चौधरी ने माना।