सुजापुर माता जी मन्दिर परिसर मे पिपलौदा तहसील कोटवार संघ का हुआ गठन।
पिपलौदा तहसील क्षेत्र के ग्राम सुजापुर मे स्थित माता जी मन्दिर परिसर में कोटवार संघ के गठन के लिए बैठक का आयोजन हुआ।बैठक मे उपस्थित सभी तहसील क्षेत्र के कोटवार की सर्वानुमति से रियावन के कमल कोटवार को अध्यक्ष तथा शेरपुर के संजय कोटवार को उपाध्यक्ष नियुक्ति किया गया।इसके अलावा कोटवार मीडिया प्रभारी के लिए इंदरलाल निनामा का नियुक्त किया गया।बैठक में उपस्थित सभी ने नवनिर्वाचित कोटवार संघ के पदाधिकारियो को पुष्पमाला पहनाकर बधाई दी।नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो ने सभी को आश्वासन दिया कि वे सदैव संगठन को मजबूत बनाने के लिए संगठन हित मे कार्य करेंगे।