पोषण माह के अंतर्गत गतिविधि संचालनालय आयुष म.प्र.भोपाल के निर्देशानुसार
पोषण माह के अंतर्गत गतिविधि
संचालनालय आयुष म.प्र.भोपाल के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ बलराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय पोषण माह सितंबर 2021 के अंतर्गत मैं आयुर्वेदिक औषधालय सुजलाना के द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र कोदरपाड़ा एवं आंगनवाड़ी केंद्र सुजलाना मैं गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा बच्चों को पोषण हेतु आयुष विषय पर जानकारी प्रदान की गई।
उक्त जानकारी अनिल मेहता शा.आयु.औष. हतनारा ने देते हुए बताया कि आयोजित सत्र मैं डॉ रवि कलाल द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी आंगनवाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं को पोषण,स्तनपान और इस दौरान होने वाली रक्ताल्पता (एनीमिया) से बचाव, स्वयं की उचित देखभाल, एवं बच्चों को कोविड-19, डेंगू, मलेरिया आदि मौसमी बीमारियों से बचाव के तरीके एवं शीघ्र चिकित्सीय परामर्श के लिए प्रेरित किया ।
साथ ही मौसमी बीमारियों डेंगू , मलेरिया से बचाव के उपाय एवं शीघ्र चिकित्सा हेतु समय पर परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें