पिपलौदा में खांडल विप्र सभा की बैठक आयोजित शाखा सभा का निर्विरोध हुआ निर्वाचन
पिपलौदा - खांडल विप्र सभा की बैठक नगर के चारभुजा नाथ मंदिर परिसर पर आयोजित हुई बैठक में मध्यप्रदेश खांडल विप्र प्रादेशिक संगठन के चुनाव प्रभारी नारायण राही के निर्देशन व शाखा सभा सरंक्षक गोपाल पीपलवा करिया, हेमशंकर बढाढरा सैलाना, मोहनलाल जी नवहाल जावरा के मुख्य आतिथ्य मे शाखा सभा का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। जिसमे शाखा सभा अध्यक्ष चेतन कुमार रुथला, महिला अध्यक्ष निर्मला झींझोदिया व युवा अध्यक्ष आकाश झिंझोदिया को मनोनीत किया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भगवान चारभुजा नाथ की पूजा अर्चना की। बैठक मे निवर्तमान अध्यक्ष संजय झकनाड़िया ने निर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पमाला से स्वागत किया। निवर्तमान महिला अध्यक्षा बबिता झकनाड़िया ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सामूहिक भोज का आयोजन हुआ।