प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत हितग्राहियों को मिला मुफ्त गैस कनेक्शन महत्वकांक्षी समाज कल्याण की योजना है उज्जवला - गुडरखेड़ा
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत हितग्राहियों को मिला मुफ्त गैस कनेक्शन
महत्वकांक्षी समाज कल्याण की योजना है उज्जवला - गुडरखेड़ा
पिपलौदा - प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वकांक्षी समाज कल्याण की योजना है इस योजना से भारत के गरीब वर्ग के लोगो को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन की सुविधा व महिलाओं को धुवे से निजात मिली है उक्त बात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुडरखेड़ा ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 2.0 के अंतर्गत गर्ग गैस एजेंसी (भारत गैस) पिपलौदा द्वारा जनपद सभागृह में करीब 200 से अधिक हितग्राहियों को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरण कार्यक्रम के दौरान कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा ने कहा कि उज्ज्वला योजना से आज पूरे भारत में स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा मिला वही योजना के लागू होने के बाद से महिलाओं में धुवे से होने वाली बीमारियों में कमी आई है। विशेष अतिथि प्रफुल जैन ने कहा की भाजपा सरकार द्वारा बनाई गई विभिन्न योजनाओ में किसी प्रकार का जाती धर्म का भेदभाव नही किया गया। सबका साथ ओर सबका विकास का नारा लेकर हर वर्ग के कल्याण के लिए भाजपा द्वारा जनकल्याणकारी योजनाए बनाई आज उज्जवला योजना का भी सभी वर्ग लाभ ले रहे है। मण्डल महामंत्री दिनेश पाटिदार ने कहा की सरकार ने चूल्हा जलाने वाली माताओं बहनों के आंसूओ को पोछने का काम करते हुए उज्जवला जैसी योजना बनाकर करोड़ो घरों तक गैस कनेक्सन पहुचाने का कार्य किया। एजेंसी संचालक राजेन्द्र गर्ग ने महिलाओं को गैस कनेक्सन से संबंधित सुरक्षा व सावधानियो के सबंध में विस्तृत रुप से बताया। अतिथियों द्वारा हितग्राहियों को गैस सिलेंडर, रेग्युलेटर,एवं चूल्हे का वितरण किया गया। अतिथियों का स्वागत दिनेश जैन,मुकेश बोस,आरती डोडिया,जितेंद्र पांचाल,बद्रीलाल आदि द्वारा किया गया।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें