*पिपलौदा* शासन के निर्देशानुसार चलाये गए डेंगू पर प्रहार अभियान तथा मलेरिया की रोकथाम के लिए नगर परिषद तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारीयो ने नगर मे बीमारी की रोकथाम के लिए जागरूकता रैली
निकाली।रैली का शुभारंभ मुख्य नगर परिषद अधिकारी आरती गरवाल ने कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर किया।मुख्य नगर परिषद अधिकारी आरती गरवाल ने बताया कि रैली मे शामिल कर्मचारियों ने हाथो में जागरूकता नारे लिखे तकिया कलाम लेकर तथा ध्वनि विस्तार यन्त्र से एलाउंस कर नागरिकों को डेंगू,मलेरिया तथा मौसमी बीमारियो की रोकथाम के लिए जागरूक किया तथा कीटनाशक दवाई का छिड़काव भी किया गया।दवाई छिड़काव का कार्य निरन्तर जारी रहेगा तथा नगर के प्रत्येक वार्ड में दवाई का छिड़काव किया जाएगा।मलेरिया सुपरवाइजर अशोक पोरवाल ने जागरूकता की जानकारी देते हुए बताया कि डेंगू तथा मलेरिया की रोकथाम के लिए अपने घरों में किसी भी स्थान पर जल जमाव नही होने दे,घरो में टंकी ,कूलर ,सकोरे ,पुराने टायर ,वेस्ट डिब्बे आदि मे जमा पानी को 07 दिवस से ज्यादा जमा न होने दे तथा बुखार,आँखों के पीछे दर्द,शरीर के जोड़ वाले हिस्सो में दर्द जैसा महसूस होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सक से जांच करवाए।रैली मे नगर परिषद के अधिकारी,कर्मचारी तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल थे।