'कुपोषण से पौषण की और थामे क्षेत्रीय भोजन की डोर' के लक्ष्य को लेकर कार्यक्रम का आयोजन
पिपलौदा-- राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना पिपलोदा द्वारा मांगलिक परिसर में एक कार्यक्रम अनुविभागीय अधिकारी हिमांशु प्रजापति के आतिथ्य में आयोजित किया गया। परियोजना अधिकारी प्रेम लता माक्कल द्वारा 01 सितंबर से 30 सितंबर तक पूरे माह होने वाले कार्यक्रमो की रूपरेखा एवं उसके उद्देश्य बताए गए। जिसमे प्रताम सप्ताह आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण रैली, शासकीय भवन परिसर में पौधा रोपण कर एक वाटिका का निर्माण,दूसरे सप्ताह में योगा एवं आयुष विभाग के माध्यम से पोषण को बेहतर बनाने हेतु विभिन आयोजन,तीसरे सप्ताह विभिन स्थानीय खाद्य पदार्थो से पोषक व्यंजन बनाने की जानकारी दी जाएगी।तथा अंतिम व चौथे सप्ताह बच्चों का वजन कर कुपोषित सेम बच्चो को रेफर कर कुपोषण से सामान्य हालात में लाना उद्देश्य होगा।इसी कार्यक्रम में उपस्तिथ पर्यवेक्षको द्वारा अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांध कर प्रधान मंत्री मातृ वंदना योजना(pmmy)केअंतर्गत पोषण संदेश दिए एवं पोषण रैली निकाल कर नगर में पोषण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अल्फिया खान,मुख्य नगर पालिका अधिकारी आरती गरवाल, बी एम ओ योगेंद्र सिंह गामड़के अलावा बी ई ओ महेश मिश्रा बी मंचासीन थे। पर्यवेक्षक सरोज पुरोहित ने बताया कि परियोजना की समस्त कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक उपस्थितथी।