सेवानिवृत्ति पर शिक्षकों ने छात्रों को एक लाख रुपये प्रोत्साहन व विद्यालय विकास हेतु भूमि दान कर अभिनव पहल की
पिपलौदा - मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष एवं पिपलोदा विकास खंड शाखा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमजुखान मंसूरी एवं प्राथमिक विद्यालय पिंगराला से सेवानिवृत्त अमृतलाल परमार के सेवानिवृत्त पर सम्मान समारोह विद्यालय परिवार बरखेड़ी द्वारा आयोजित किया गया । इस अवसर पर मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला संरक्षक दीपक सुराणा एवं पिपलोदा तहसील शाखा के अध्यक्ष पवन पटवा,संजय शर्मा,नकीब अंसारी,योगेश झाला,नितीन दुबे,मिथिलेश बैरागी एवं साथीगण उपस्थित थे संघ परिवार की ओर से भी साथी रमज़ूखा मंसूरी का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। राज्य शिक्षक संघ की ओर से नयूमखां,अशोक बंसल,रामदयाल आंजनाएवं साथियों ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को शाल श्रीफल व अभिनंदन पत्र भेंट किया । संस्था के छात्रों ने भी अभिनंदन किया। कामरेड रमजुखा मंसूरी और अमृतलाल परमार की ओर से अपनी सेवानिवृत्ति पर अभिनव कार्य किया गया। रमजूखां मंसूरी ने अपनी संस्था के 9 प्रतिभावान छात्रों को जिन्होंने कक्षा 12वीं में 85% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं उनको 11 - 11 हजार रुपए नगद प्रोत्साहन कुल 99 हजार की धनराशि प्रदान की। तथा अमृतलाल परमार द्वारा अपने निजी भूमि से 15 हजार स्क्वायर फीट जमीन शासकीय विद्यालय पिंगराला के विकास हेतु दान की गई । सम्मान समारोह को महेश मिश्रा बोथलाल मीणा,महेंद्र प्रताप सिंह,कमल सिंह सिसोदिया एवं जनपद सदस्य पिपलोदा नारायण सिंह चंद्रावत में संबोधित किया एवं सेवानिवृत्ति पर की गई इस अनुकरणीय पहल की प्रशंसा की। ओमप्रकाश आंजना, नंदकिशोर पंवार,समरथ राठौड़, कुसुम शर्मा, अंगुरबाला पाटीदार नंदकिशोर कुमावत,हीरालाल प्रजापति आदि ने आयोजन को सफल बनाया। संचालन विष्णु रावत एवं फातिमा ने किया तथा प्राचार्य शिवनारायण चौधरी ने आभार माना।