विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर 8 सितंबर को धरना प्रदर्शन करेंगे किसान
विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर 8 सितंबर को धरना प्रदर्शन करेंगे किसान
म.प्र.किसान संघ ने की आयोजन को सफल बनाने की अपील
पिपलौदा - भारतीय किसान संघ मध्यप्रदेश के आह्वान पर दिनांक 8 सितंबर को जिला मुख्यालय रतलाम लहसुन मंडी में प्रातः 11 बजे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जावेगा साथ ही लहसुन मंडी से वाहन रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पर जिलाधीश महोदय को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जावेगा। किसान संघ के तहसील मंत्री दिलीप पाटिदार ने बताया कि शासन प्रशासन से किसानों को लागत मुल्य के आधार पर लाभकारी मूल्य फसल पर देने व साथ ही घोड़ा रोज,जंगली सुअर,गत वर्ष का फसल बीमा, सोयाबीन में अफलन,पिपलोदा मंडी को प्रथक मंडी का दर्जा देने, तहसील को सुखाग्रस्त घोषित करने आदी मांग शासन,प्रशासन से की जावेगी।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें