न.प.स्वच्छता टीम ने मनाया 75 वां आजादी का अमृत महोत्सव गीला,सूखा,सेनेटरी वेस्ट एवं घरेलू हानिकारक कचरे के पृथक्कीकरण को लेकर समझाया
पिपलौदा - नगर परिषद पिपलौदा द्वारा आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के अंतर्गत कचरा अलग करो के तहत अमृत दिवस नगर के वार्ड क्र.13,14 व 15 में नागरिको को दस्तक अभियान के माध्यम से चार प्रकार के कचरे गीला,सूखा,सेनेटरी वेस्ट एवं घरेलू हानिकारक कचरा का पृथक्कीकरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। कचरे के पृथक्कीकरण से होने वाले फायदों को बताया एवं स्वच्छता की शपथ दिलवाई गई। इस कार्यक्रम के तहत मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आरती गरवाल ने बताया की 75 वा आजादी अमृत महोत्सव शासन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के तहत मनाया जा रहा है जिसमे नागरिको को हर घर से अलग अलग कचरे व स्वच्छता की शपथ दिलवाई जा रही है। स्वच्छता नोडल अधिकारी मनोहर पूरी गोस्वामी द्वारा बताया गया है कि दिनांक 03 अक्टूबर तक यह अभियान चलाया जाएगा एवं प्रतिदिन स्वच्छता के प्रति नागरिको को जागरूक किया जाएगा व कचरा अलग अलग डालने व कचरे का पृथक्कीकरण करने वाले नागरिको को प्रशस्ति पत्र देकर एक उपहार के साथ सम्मानित किया जाएगा एवं प्रतिदिन होने वाली गतिविधियों को शासन स्तर पर सोशल मीडिया के माध्यम निकाय के फेसबुक,इंस्टाग्राम,टिवीटर पर अपलोड किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता टीम के साथ प्रभारी दरोगा राजेश नकवाल आदि सफाई कर्मी उपस्थित थे।