71 पौधे लगाकर नगर परिषद ने मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन
71 पौधे लगाकर नगर परिषद ने मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन
पिपलौदा - नगर परिषद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्म दिवस पर नगर के बालिका छात्रावास में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। सासंद सुधीर गुप्ता,विधायक डॉ.राजेन्द्र पांडेय,केके सिंह कालूखेड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुडरखेड़ा,नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा,पूर्व न.प.अध्यक्ष अतुल गोड,पूर्व पार्षद प्रफुल जैन,प्रहलाद चौहान,नारायण धनगर आदि अतिथियों द्वारा एक साथ 71 पौधे लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी आरती गरवाल द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी हिमांशु प्रजापति,तहसीलदार किरण बरबड़े एवं नगर के जनप्रतिनिधिगण ने भी एक एक पौधा लगाया। इस अवसर पर निकाय के सभी अधिकारी, कर्मचारी,सफाई मित्र उपस्थित थे। संचालन लेखापाल भीमसेन लहरी ने किया।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें