रतलाम : एक दिन में 490 रुपये क्विंटल तक बढ़े सोयाबीन के भाव रतलाम महू नीमच रोड कृषि उपज मंडी में गुरुवार को भी सोयाबीन के भाव में तेजी रही। एक दिन में 490 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव बढ़े। वहीं बारिश के कारण प्याज की आवक घटी, लेकिन भाव में तेजी रही। इस सप्ताह सोयाबीन के भाव फिर उछाल आया है।
गुरुवार को 234 क्विंटल सोयाबीन 7000 से 10490 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिका और औसत भाव 9800 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि बुधवार को 401 क्विंटल सोयाबीन 6001 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिका था और औसत भाव 9200 रुपये प्रति क्विंटल था। इस मान से अधिकतम भाव में 409 रुपये प्रति क्विंटल के साथ औसत भाव में 600 रुपये तक की तेजी दर्ज की गई। इसी तरह प्याज की आवक 14523 कट्टे रही और भाव 520 से 1596 रुपये प्रति क्विंटल रहा। औसत थोक भाव 1220 रूपये प्रति क्विंटल रहा। एक दिन पहले बुधवार को 24471 कट्टे प्याज 501 से 1625 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिका था और औसत भाव 1180 रुपये थे। 4101 क्विंटल लोकवन गेहूं 1900 से 2223 रुपये, गेहूं शरबती पांच क्विंटल 2991 रुपये, 50 क्विंटल विशाल चना 4400 से 5340 रुपये, 82 क्विंटल चना इटालियन 4646 से 5115 रुपये, 356 क्विंटल डालर 6540 से 9400 रुपये और मटर 209 क्विंटल 4401से 7600 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिका।
पावर हाउस रोड मंडी में लहसुन की आवक 2917 कट्टे रही और भाव 1000 से 7310 रुपये प्रति क्विंटल रहा। औसत भाव 3900 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें