पिपलौदा - वेक्सीनेसन महाअभियान के चौथे चरण में नगर के दो केंद्रों पर नगर के 300 व ग्रामीण क्षेत्र के 37 लोगो का टिकाकरण हुआ।
प्रथम डोज के अंतिम चरण में कुल 32 लोगो ने पहला टिका लगवाया। वही टिकाकरण केंद्र तक नही पहुच पा रहे लोगो को स्वास्थ्य विभाग की शोभा वर्मा,वार्ड क्राइसेस मैनेजमेंट समिति के सदस्य अभिषेक जैन व भेरूलाल धनगर ने घर घर जाकर टिका लगाया।। इसी प्रकार नगर के जनपद पंचायत केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग से राधा निनामा,घनश्याम राठौड़,डाइट कॉलेज पर शोभा वर्मा,रोहित सरगरा व भाजपा मंडल टिकाकरण प्रभारी प्रफुल जैन,एजाज शेख ने अपनी सेवाएं दी।