निकरा परियोजना अंतर्गत ग्राम सबलगढ में हुआ पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 250 पशुओं का हुआ उपचार
पिपलौदा - कृषि विज्ञान केंद्र जावरा (रतलाम) द्वारा निकरा परियोजना अंतर्गत पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पिपलौदा तहसील के ग्राम सबलगढ़ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कृषि उपसंचालक विजय चौरसिया द्वारा किया गया। चौरसिया ने उपस्थित कृषको व गौ-पालको को पशु स्वास्थ्य शिविर की महत्ता के बारें बताया। कार्यक्रम में उपस्थित वरिस्ठ वैज्ञानिक डॉ.सर्वेश त्रिपाठी ने पशुओ के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की। शिविर में गाय,भैंस एवं बकरी आदि लगभग 250 पशुओ को डॉ.सुशील कुमार,विषय वस्तु विशेषज्ञ (पशु पालन) एवं पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.मनीष अहिरवार एवं उनकी टीम द्वारा पशुओं के स्वास्थ्य की जांच करके उनका उपचार किया गया। उपचार के साथ - साथ पशुओं का टीकाकरण भी किया गया। जिससे इन्हें आने वाले संक्रामक बीमारियों से बचाया जा सकें । निकरा को.-पी.आई. डॉ.जी.पी. तिवारी द्वारा कृषको को उनके पशुओं हेतु दवाईयों के वितरण में सहयोग किया गया। डॉ.रोहताष सिंह भदौरिया विषय वस्तु विशेषज्ञ (उद्यानिकी) ने उपस्थित कृषको को बागवानी फसल उत्पादन में पोषक तत्वों की महत्ता के बारें में जानकारी प्रदान की। डॉ. योगेश कुमार साहु यंग प्रोफेशनल निकरा परियोजना द्वारा सभी कृषको का पंजीयन किया गया। पशु स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के दौरान ग्राम के सरपंच पीरूलाल खराड़ी उपस्थित थे। उक्त शिविर में लगभग 53 कृषक/गौ-पालक अपने पशुओ के साथ उपस्थित रहें। पशु स्वास्थ्य शिविर के समापन उपंरात वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख तथा उपसंचालक कृषि महोदय द्वारा क्लस्टर प्रक्षेत्र परीक्षण प्लाट /अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन (तिलहन) के प्रर्दशन प्लाटों का निरीक्षण किया गया, साथ ही निकरा परियोजना में चल रही गतिविधियों का भी अवलोकन किया गया।