मावता नाले मे गिरे बाइक सवार 2 युवक।कोई जनहानि नही।
मावता नाले मे गिरे बाइक सवार 2 युवक।कोई जनहानि नही।
पिपलौदा -तहसील क्षेत्र के ग्राम मावता नाले मे 2 बाइक सवार युवक बाइक सहित नाले में गिर।गनीमत रही दोनो युवक जैसे तैसे करके अपनी जान बचाकर नाले से बाहर निकल गए वरना बड़ा हादसा हो सकता था।ग्रामीणों से मिली जानकारी के शनिवार देर रात खोड़ाना गाव से मजदूरी कर मोटरसाइकिल से लौट रहे 2 युवक बाइक का संतुलन बिगड़ने से नाले में गिर गए।दोनो युवको ने मोटरसाइकिल को निकालने का प्रयास भी किया लेकिन पानी अधिक होने से नही निकाल पाए और दोनों युवक जैसे तैसे अपनी जान बचाकर नाले से निकलकर घर चले गए।रविवार सुबह मावता के गोविंद पाटीदार ने अपनी जान जोखिम में डालकर रहवासियो की मदद से मोटरसाइकिल को नाले से बाहर निकाला।
ग्रामीण मंगल सिह ने बताया की मावता बस स्टैंड पर चारो तरफ के मार का पानी गांव मे आता है इस कारण मावता बस स्टैंड पर बने मकान टापू की तरह चारो और से घिर जाते है और गांव दो भागों में बट जाता है।वर्तमान में लगातार हो रही बारिश से नाला अभी उफान पर है तथा दो दिन पूर्व में यहां पर 4 बकरिया और 1 गाय बह कर चली गई जिनकी मौत हो चुकी है।पिछले दो दिनों में यह तीसरी घटना हो चुकी है।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें