स्कूल, बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत कोरोना के कारण करीब 18 महिने से बंद प्राइमरी स्कूल खुले
खुले स्कूल, बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत
कोरोना के कारण करीब 18 महिने से बंद प्राइमरी स्कूल खुले
पिपलोदा ब्लाक गांव अगेठी में
कोरोना के कारण करीब 18 महिने से बंद प्राइमरी स्कूल खुला ही सुबह-सुबह बच्चे हंसते-खिलखिलाते हुए स्कूल पहुंचे। सभी स्कूल के प्रधानाचार्यों ने बच्चों को शुभकामनाएं देने के साथ ही सचेत रहने की नसीहत भी दी। प्रशासन की ओर से सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि हर हाल में कोरोना प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित कराने में अपना योगदान दें। हालांकि पहले दिन बच्चों की 30 से 40 फीसद उपस्थिति रही। स्कूल
को आकर्षक ढंग से सजाया गया था
प्रधानाचार्या शंकरलाल गेहलोत और SMC अध्यक्ष देवराम और कक्षाअध्यापक बापुसिह कछावा सभी ने बच्चों पर फूल बरसाए
पिपलोदा : नगर सहित ग्रामीणांचलों में सोमवार को प्राथमिक विद्यालयों की कक्षाएं शुरू होने पर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान क्षेत्र के गांव अगेठी विद्यालय का परिसर गुलजार रहा। विद्यालय पर फूल-माला व गुब्बारा से सजाया गया था।
पहले दिन बच्चे जब स्कूल के गेट पर पहुंच रहे थे तो विद्यालय के अध्यापकगण के हाथों मे छड़ी नहीं बलकी थाल मे फूल थे। जहां पर सभी शिक्षक उनको तिलक लगाकर व पुष्प थमाकर या उन पर बरसाकर उनका स्वागत कर रहे थे।
बच्चों को मास्क देने के साथ ही किया सैनिटाइज
अगेठी प्राथमिक विद्यालय के खुलने पर पहले दिन परिषदीय विद्यालयों में पहुंचने वाले बच्चों का शिक्षकों ने तिलक लगाकर व फूल देकर सम्मान किया। मुख्य गेट के पास ही बच्चों को मास्क प्रदान करने के साथ ही सैनिटाइज किया गया।
खिले नौनिहालों के चेहरे
क्षेत्र में लंबे अरसे बाद स्कूल जाने की खुशी बच्चों में साफ देखी जा सकती है। सुबह जल्दी-जल्दी झटपट
बस्ता लादा और स्कूल की ओर चल दिए। लंबे अरसे बाद सोमवार को प्राइमरी स्कूल अगेठी के गेट पर जैसे ही अपने दोस्तों को देखा उनके चेहरे खिल गए। खुलकर बातें की और एक दूसरे का हालचाल जाना। स्कूल अध्यापकों ने भी बच्चों को टाफी गुलाब का फूल एवं कॉपी पेन का उपहार और फूलमाला पहनाकर तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर बच्चों का मुंह मिठा कराया और विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत किया

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें