श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ धाम पर हुआ जन्मवाचन 14 स्वपनों की बोलिया लगाकर की आरती
श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ धाम पर हुआ जन्मवाचन
14 स्वपनों की बोलिया लगाकर की आरती
पिपलौदा - महापर्व पर्युषण के छटे दिवस श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ धाम पर जैन समाज के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्मवाचन समाजजनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। वाटिका ट्रस्ट उपाध्यक्ष शिखर बोहरा द्वारा भगवान के जन्म का वाचन किया गया। धाम के प्रचार सचिव प्रफुल जैन ने बताया कि नवयुवक परिषद अध्यक्ष महेश बोहरा परिवार द्वारा कल्प सूत्र वेराते हुए भगवान को पालने में झुलाया। श्री संघ कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कोठारी परिवार द्वारा प्रभु आरती,श्री संघ के अजित कुमार बोहरा परिवार द्वारा मंगल दिवो व वाटिका अध्यक्ष शैलेन्द्र कटारिया परिवार द्वारा दादा गुरुदेव व पुण्य सम्राट की आरती का लाभ लिया गया। साथ ही 14 सपना जी की बोलिया लगाई गई। नवयुवक परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष राकेश जैन द्वारा सल्फहार की व्यवस्था की गई। संचालन तरुण परिषद राष्ट्रीय महामंत्री हर्ष कटारिया ने किया।
इनकी रही उपस्थिति -
इस अवसर पर श्री संघ अध्यक्ष बाबूलाल धींग,उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन, सचिव रमेशचन्द्र बाबेल,सुरेश बोहरा,अनिल नांदेचा,मणिलाल धींग,वाटिका ट्रस्टी मुकेश रॉयल,महेश कोठारी,राजेश महावीर,ऋषभ धींग,तरुण परिषद अध्यक्ष सौरभ चंद्रावत,गोरव बोहरा,नीलेश नांदेचा,पंकज धींग,जीतू नांदेचा,हिमांशु पटवा,संतोष बाबेल,कुलदीप गांधी,पंडित बंशीलाल शर्मा,पेड़ी व्यवस्थापक लखन सिंह आदि उपस्थित थे।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें