शिवगढ़ चेक पोस्ट पर 119 वैक्सीन के टिके लगाए गए
ग्राम शिवगढ में वेक्सिन के लिए चेक पोस्ट बनाई गई थी शिवगढ रावटी रोड चौराहे पर आज सभी गाड़ियों को चेक किया गया चाहे वह बाईक हो कार हो मजदूरों की गाड़ियां हो पैदल यात्री सभी को वैक्सीन टीके लगाने के लिए प्रेरित किया गया मोटिवेशन किया गया जिन्होंने लगा ली उनके प्रमाण पत्र चेक किए गए मोबाइल मैसेज देखे गए उद्देश्य था सभी सुरक्षित रहें स्वस्थ रहें टीका लगाकर सुरक्षित रहे चेकप्वाइंट पर 119 लोगों को टीके लगाए गए नोडल अधिकारी देवेंद्र वाघेला के नेतृत्व में निर्मल मग पटवारी, रुखसाना बी ,ललिता गामड़, पेमलता वैष्णव, पप्पू सिंह बर्मन रमेश सिंह वनरक्षक हरि सिंह डामर वनरक्षक, अंकित जाजोरिया ,विमला माहोर, बद्री खराड़ी, निर्भय सिंह हारी द्वारा सराहनीय काम किया गया