रतलाम।पृथ्वी को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए100 विद्यार्थी बने चैंपियन
राष्ट्रीय हरित कोर जिला रतलाम एवं युथ होस्टल रतलाम ने मिलकर प्लास्टिक टाइड टर्नर चैलेंज प्रतियोगिता आयोजित की। प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बहुत ही हानिकारक है।इसलिए एप्को भोपाल से वरिष्ठ वैज्ञानिक महेश मिश्रा और कार्यक्रम संयोजक दिलीप चक्रवर्ती एवं जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा के मार्गदर्शन में इस प्रतियोगिता की राष्ट्रीय चैंपियन सीमा अग्निहोत्री,इको क्लब के जिला मास्टर ट्रेनर गिरीश सारस्वत व कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व इको क्लब के मास्टर ट्रेनर कृष्णलाल शर्मा ने जिला स्तर पर कार्यशाला आयोजित की।रतलाम जिले के विभिन्न विद्यालयों के100 विद्यार्थियों ने अनुपयोगी प्लास्टिक का पुनः उपयोग करना सीखा। एक माह में विद्यार्थियों ने तेल की कैन,प्लास्टिक की बॉटल से गमले,टेबल लैंप,पेन स्टैंड,नाईट लैंप,मंदिर,चाबी स्टैंड,ज्वैलरी बॉक्स,डॉल व अन्य सजावटी सामान बना कर प्लास्टिक को पुनः उपयोग करना सीखा ताकि प्लास्टिक का कचरा कम किया जा सके।इस प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि प्रसिद्ध पर्यावरणविद खुशहाल सिंह पुरोहित ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें व अधिक मात्रा में पौधारोपण करें।अपने कहा कि आधुनिक युग में सारी दुनिया प्लास्टिक प्रदूषण की समस्या से जूझ रही है।इस प्रदूषण से मुक्ति के लिए केवल क़ानून बनाने से काम नहीं चलेगा,समाज को इसके लिये तैयार करना पड़ेगा।हमारे दैनिक आवश्यकताओं के लिए वैकल्पिक साधनों के उपयोग से प्लास्टिक से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होगा।पर्यावरण के प्रति जन जागरूकता में विद्यालयों और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका हैं।प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्ति के इस सामाजिक यज्ञ में हर युवा प्लास्टिक टाइड टर्नर चैंपियन है। डॉ.पुरोहित ने बिश्नोई समाज के पर्यावरण संरक्षण के प्रति अवदान एवं अन्य प्रेरणादायक उदाहरणों से बच्चों को परिचित कराते हुए उनका आव्हान किया कि वे पर्यावरण मित्र क्रियाकलापों से अपने परिवेश को समृद्ध बनाने में सहभागी बनें। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अमर वरदानी ने की।विशेष अतिथि के रूप में युथ होस्टल के उपाध्यक्ष के जी आचार्य ,पूर्व सहायक वनाधिकारी विवेक सिंह राठौर व रत्नपुरी विकास समिति की अध्यक्ष अरुणा मिश्रा,डॉ अभय ओहरी व कपिल व्यास उपस्थित थे।इस पर्यावरण हितैषी जागरूकता अभियान में प्रथम रिया पाटीदार, द्वितीय अनिल गिरवाल व तृतीय स्थान पर सौजन्य अग्निहोत्री रहे।मिती-विवेक बाफना,साक्षी पाटीदार व पुष्पेंद्र सिंह सिसोदिया को युथ होस्टल की तरफ से विशेष पुरस्कार दिया गया।सभी चयनित 100 प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किये गए।टाइड टर्नर चैलेंज अभियान की जानकारी प्रतियोगिता संयोजक सीमा अग्निहोत्री ने दी।डॉ श्रीमती अनामिका सारस्वत,नारायण उपाध्याय व पुष्पेन्द्र सिसोदिया ने निर्णायक की भूमिका अदा की।इस अवसर पर जयश्री सोलंकी,राजेश पालीवाल,अरविंद गुप्ता, शैलेंद्र शितुत,कैलाश पाटीदार, सुरेंद्र अग्निहोत्री,आशा श्रीवास्तव,अमित वर्मा,आस्था अग्निहोत्री व प्रकाश उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गिरीश सारस्वत ने किया व आभार नोडल अधिकारी कृष्णलाल शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि सम्पूर्ण कार्यक्रम को राज्य स्तर के एप्को अधिकारी महेश मिश्रा,दिलीप चक्रवर्ती व जिला शिक्षा अधिकारी के सी शर्मा ने ऑनलाइन माध्यम से मॉडल देखे व विद्यार्थियों से चर्चा कर उनके द्वारा बनाए मॉडल की प्रशंसा की।एप्को भोपाल के निर्देशानुसार सीमा अग्निहोत्री द्वारा इस प्रोजेक्ट की बुकलेट तैयार की जा रही है,जिसे भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय नई दिल्ली को भेजा जाएगा।इस प्रकार के पर्यावरण संरक्षण व पर्यावरण जागरूकता के कार्यक्रम द्वारा रतलाम जिले ने प्रदेश व देश मे अपनी पहचान बनाई है। जिला शिक्षा अधिकारी के सी शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में ये पर्यावरण संरक्षण के कार्य निरन्तर जारी रहना चाहिए। संलग्न चित्र:-01 प्लास्टिक टाइड टर्नर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए खुशाल सिंह पुरोहित। 02 कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागी विद्यार्थी। 03 कार्यक्रम में पुरस्कार व प्रशस्ति-पत्र के साथ अतिथि और प्रतिभागी छात्र/छात्राएं